फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   25 percent of the candidates passed in exam

पुलिस भर्ती में 25 फीसदी उम्मीदवार ही पास

Fri, 12 Jul 2013 04:08 PM IST
ब्यूरो/ शिमला
ब्यूरो/ शिमला Updated Fri, 12 Jul 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
25 percent of the candidates passed in exam

हिमाचल पुलिस ने सात महीने से अटका कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया। प्रदेश भर के 28 हजार युवाओं ने यह परीक्षा दी थी, लेकिन केवल 25 फीसदी ही इसे पास कर पाए।

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम हिमाचल पुलिस की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसके बाद अब इंटरव्यू जिलावार होंगे। इस भर्ती के जरिये कुल 800 पद कांस्टेबलों के भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें 200 महिला कांस्टेबलों के पद हैं। इस लिखित परीक्षा का परिणाम 25 फीसदी रहा। शिमला जिले में करीब 3576 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

इनमें करीब 800 पास हुए। 80 नंबरों की लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 50 फीसदी रखे गए थे। इसके अलावा रिजर्व कैटेगिरी के लिए 40 फीसदी नंबर पास होने के लिए तय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में रिजल्ट डिसप्ले करने के निर्देश हैं। संबंधित जिलों के एसपी जिले में खाली पदों के अनुसार एक पद के पीछे तीन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाएंगे।


इसके बाद चयनित कांस्टेबलों को ट्रेनिंग के लिए पीटीसी डरोह भेजा जाएगा। कांस्टेबलों को करीब 11 महीने की फील्ड और ऑफिस ट्रेनिंग के बाद अक्टूबर 2014 तक तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed