फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   20 people died in bus accident

हिमाचल में बस खाई में गिरी, 20 लोगों की मौत

Fri, 07 Jun 2013 01:39 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
20 people died in bus accident

शिमला के सिरमौर क्षेत्र में एक बस के खाई में गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


मरने वालों में सभी लोग नौहराधार और बोगधार गांव के थे। बस में करीब 34 लोग सवार थे और यह बस बोगधार से नौहराधार जा रही थी।

हादसे में करीब 14 लोग घायल हुए हैं जिन्हें नौहराधार, राजगढ़ और सोलन अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

एक्सीडेंट की होगी जांच
इस घटना की पड़ताल की जा रही है और दुर्घटना का कारण खोजा जा रहा है। शिमला में लगातार दुर्घटनाएं होती हैं जो लोगों की मौत का कारण बनती हैं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं ड्राइवर की कोई लापरवाही तो नहीं थी।

सवारियां मरती हैं बच जाते हैं ड्राइवर
पिछले कई एक्सीडेंट्स के बाद यह बात सामने आई है कि शिमला में होने वाले ज्यादातर एक्सीडेंट्स लापरवाही के चलते होते हैं।

ड्राइवर शराब पीते हैं, मोबाइल पर बात करते हुए या उन्मुक्त होकर गाड़ी चलाते हैं।

हैरत में डालने वाली बात यह है कि लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जब ड्राइवर को इस बात का अंदाजा लग जाता है कि अब एक्सीडेंट से नहीं बचा जा सकता वे गाड़ी से कूद जाते हैं। कई मामलों में ड्राइवर बच जाते हैं और ज्यादातर सवारियां मारी जाती हैं।
विज्ञापन


ये भी हैं कारण
हिमाचल में पहाड़ों को काटकर सड़कें बनाई गई हैं इसलिए ये बेहद संकरी हैं। एक तरफ गहरी खाई भी है। तो ऐसे में यदि कोई ड्राइवर घुमावदार सड़क पर जरा भी लापरवाही करता है तो बस, ट्रक सीधे खाई में जा गिरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर में ही पिछले 6 महीनों में 25 सड़क हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed