फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Youths sitting outside temple in Rewari were shot by miscreants

Rewari: बाइक सवार बदमाशों ने मंदिर के बाहर बैठे दो युवकों पर बरसाईं गोलियां, तीन-तीन गोली मारीं, हालात गंभीर

Thu, 15 Aug 2024 04:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Aug 2024 04:47 PM IST
सार

परिजनों ने घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। गोली मारने वाले अपराधी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Youths sitting outside temple in Rewari were shot by miscreants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ में बाइक सवार तीन युवकों ने मंदिर के बाहर बैठे दो युवकों को गोली मार दी। गोकलगढ़ गांव के यशपाल के पेट में गोली लगी है, जबकि धीरज को कमर में गोली लगी है। दोनों युवकों को तीन-तीन गोलियां लगी हैं।

विज्ञापन

परिजन दोनों को आनन-फानन शहर के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पीजीआई रेफर दिया। हालांकि, परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। गोली मारने वाले अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलने पर सीआईए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, धीरज व यशपाल दोनों वीरवार को सुबह के समय गांव में मंदिर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए और दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले में जांच पड़ताल अभी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed