{"_id":"617fac92c66d542f6636824b","slug":"youths-protest-against-kesarganjs-mp-brij-bhushan-sharan-singh-coming-to-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: यूपी के केसरगंज के सांसद का नारनौंद के स्कूल में आने पर विरोध, युवाओं ने दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: यूपी के केसरगंज के सांसद का नारनौंद के स्कूल में आने पर विरोध, युवाओं ने दिखाए काले झंडे
Mon, 01 Nov 2021 02:30 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार)
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:30 PM IST
सार
उत्तरप्रदेश के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का हरियाणा के हिसार जिले के कस्बे नारनौंद में विरोध हुआ। वो मोठ गांव के एक स्कूल में चल रही खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे थे। जैसे ही बाहर निकलने लगे, युवाओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। युवाओं ने कहा कि सरकार जबरदस्ती किसानों की आवाज को दबा रही है।
विज्ञापन
हिसार में सांसद का विरोध करते युवा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरप्रदेश के केसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह का किसानों ने कॉलेज में झंडे दिखाकर विरोध जताया। वो मोठ के सृष्टि इंटरनेशनल स्पोट्र्स स्कूल में नेशनल जूनियर बीच रेसलिंग चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुश्ती के लिए हरियाणा प्रदेश पूरी दुनिया में अग्रणी है और इसकी शान प्रदेश के युवा हैं। इसलिए आप स्वस्थ रहें और मेहनत करके दुनिया में खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर लाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 106.62 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 98.63 रुपये बिक रहा डीजल
विज्ञापन
भाजपा सांसद के स्कूल से बाहर निकलते समय मुख्य द्वार पर एडवोकेट हर्षदीप के नेतृत्व में युवा किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि स्कूल के संचालक ने बीजेपी सांसद को इस कार्यक्रम के लिए बुलाया है। इसलिए हम अपने बच्चों को इस स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे। खेलों के होर्डिंग में सतरोल खाप के प्रधान रामनिवास लोहान का फोटो लगाने को लेकर भी स्कूल प्रशासन के साथ विरोध हुआ। जिसको लेकर किसानों में काफी रोष दिखा।
विज्ञापन