फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   youth knockout murder

युवक की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 24 Sep 2013 07:41 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2013 07:41 PM IST
विज्ञापन
youth knockout murder
हरियाणा के जिला जींद के नरवाना में इस्मालपुर रोड पर सोमवार देर रात मोर पत्ती निवासी रणदीप की रंजिशन कुछ युवकों ने लाठियों और डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई संदीप की शिकायत पर दर्जनभर लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मोर पत्ती निवासी संदीप उर्फ रामा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके खेत इस्मालपुर रोड पर पड़ते हैं।

सोमवार देर रात उसका छोटा भाई रणदीप और चाचा के लड़के सुरेंद्र व सत्यवान खेत से घर वापस लौट रहे थे।

रणदीप बाइक पर था, जबकि सुरेंद्र और सत्यवान पैदल थे। रणदीप के बाइक पर होने के कारण वह सत्यवान और सुरेंद्र से आगे निकल गया।

संदीप ने बताया कि वह भी रात में खेतों से आ रहा था। जब वह मीट मार्केट के पास पहुंचा तो देखा कि कुछ लोग उसके भाई रणदीप की लाठियों, रॉड और हॉकियों से पिटाई कर रहे थे।
विज्ञापन


यह देखकर उसने आसपास के लोगों को आवाज लगाई तो हमलावर भाग खड़े हुए। संदीप और उसके चचेरे भाइयों ने रणदीप को घायल हालत में सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संदीप ने बताया कि रणदीप का तीन चार दिन पहले हमलावरों में से कुछ युवकों के साथ मामूली झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया।

पुलिस ने संदीप की शिकायत पर दीपू, महेंद्र, डा. कृष्ण, बिट्टू, श्यामा, काना, सम्मी व जयबीर को नामजद करके 4-5 अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed