{"_id":"62d3bb4415fdf214a911bdbd","slug":"young-man-died-due-to-lightning-in-julana-village-fatehgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जुलाना के गांव में खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी बिजली, झुलसे युवक ने तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जुलाना के गांव में खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी बिजली, झुलसे युवक ने तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम
Sun, 17 Jul 2022 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:03 PM IST
सार
फतेहगढ़ गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित अपने पिता और चाचा के साथ धान के खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। शनिवार को दोपहर बाद अचानक बिजली उस पर गिर गई। इससे अंकित गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुलाना के गांव फतेहगढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित अपने पिता और चाचा के साथ धान के खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। शनिवार को दोपहर बाद अचानक बिजली उस पर गिर गई। इससे अंकित गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
उसके पिता और चाचा ने जब देखा तो उन्हें काफी देर तक कुछ भी दिखाई नहीं दिया क्योंकि बहुत तेज लाइट से वे घबरा गए थे। जब उन्होंने देखा कि अंकित खेत में गंभीर रूप से झुलसा पड़ा है तो उन्होंने उसे रोहतक पीजीआई पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित की मौत की सूचना से गांव में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन