{"_id":"6afab74bffb70d5f5f0331fc","slug":"young-boy-stabbed-to-death-during-chhath-puja-in-rohatk-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: छठ पूजा की भीड़ में कंधा टकराया तो हुआ विवाद, युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: छठ पूजा की भीड़ में कंधा टकराया तो हुआ विवाद, युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
Mon, 16 Nov 2026 01:27 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:27 PM IST
सार
हरियाणा के रोहतक में छठ पूजा के समापन पर एक 18 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक को मामूली विवाद में चाकू मारकर मौत के घाट उतारा गया जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ पूजा पर भीड़ में कंधे से कंधा टकराने से सोमवार सुबह छह बजे 18 साल के युवक डेयरी मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय विक्रम की हमलावर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू मारकर हत्या कर दी। जबकि उसका भाई 22 वर्षीय विक्की गंभीर रूप से घायल है। एसडीएम की हिदायत के बावजूद तैनात पुलिस वारदात नहीं रोक सका।
विज्ञापन
छठ पूजा के अवसर पर भालौठ ब्रांच पर बनाए गए घाट पर भीड़ के कारण हुई मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। डेयरी मोहल्ला निवासी विक्रम अपने परिवार के साथ छठ पूजा के लिए घाट पर गया था, जहां घाट नंबर तीन पर भीड़ अधिक होने के कारण उसकी एक अन्य युवक से धक्का-मुक्की हो गई। इस घटना के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसमें आरोपी युवक ने विक्रम को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया।
विज्ञापन
घटना का विवरण
कुछ देर बाद, आरोपी युवक अपने साथियों के साथ वापस आया और विक्रम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच, विक्रम का भाई विक्की भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिसमें हमलावर युवकों ने विक्रम और विक्की को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायलों को पीजीआई ले जाया गया, जहां विक्रम को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच और कार्रवाई
मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि यह झगड़ा मामूली कहासुनी के कारण हुआ था। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया की मदद से मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
