फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Young boy broke  windows of eight cars

Haryana: युवक ने आठ कारों के तोडे़ शीशे, पिता-पुत्र पर किया हमला; पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 23 Apr 2026 09:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2026 09:33 PM IST
सार

हमले के बाद आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं थमा और उसने गली में खड़ी आठ कारों के शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन
Young boy broke  windows of eight cars
टूटे हुए गाड़ियों के शीशे - फोटो : संवाद

विस्तार

 जगाधरी के लोहारन मोहल्ला में बुधवार देर रात युवक ने गली में खड़ी आठ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में करीब 20 टांके लगाने पड़े। जगाधरी शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी गुरपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि रात को उनके बेटे गुरजोत सिंह का पड़ोस में रहने वाले चिराग के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुरजोत घर लौट आया। रात करीब 11 बजे चिराग उनके घर के बाहर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर जब पिता-पुत्र बाहर आए तो आरोपी ने लोहे की रॉड से गुरजोत के सिर पर हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए आगे आने पर उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए। 
विज्ञापन


हमले के बाद आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं थमा और उसने गली में खड़ी आठ कारों के शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरजोत के सिर में करीब 20 टांके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरपाल सिंह का भी उपचार जारी है। मोहल्ला निवासियों का आरोप है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है, लेकिन उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो इस तरह की घटना दोबारा नहीं होती। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 

शीशे टूटने की आवाजें आई
मोहल्लावासी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वह रात के समय अपने घर में सो रहे थे। करीब 12 बजे उन्हें बाहर से शीशे टूटने की तेज आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने बताया कि जब वह बाहर आया तो देखा कि पड़ोस का युवक चिराग लोहे की रॉड से गाड़ियों के शीशे तोड़ रहा था। हम तुरंत नीचे पहुंचे, लेकिन तब तक वह मौके से भाग चुका था।

बेटे को बचाने पर किया हमला
गुरपाल सिंह ने आगे बताया कि जब मैंने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने मुझ पर भी हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई। हमले के बाद आरोपी ने गली में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया और एक-एक कर आठ कारों के शीशे तोड़ दिए और मौके से भाग गया।

लोन पर ले रखी है कार
स्थानीय निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया वह ड्राइवर है और मैंने अपनी ओरा कार लोन पर ली हुई है। आरोपी ने मेरी गाड़ी के सभी शीशे तोड़ दिए, जिससे मुझे भारी नुकसान हुआ है। यह पहली बार नहीं है, वह पहले भी मेरी गाड़ी को नुकसान पहुंचा चुका है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

पिता-पुत्र पर हमला करने और वहां खड़ी कारों के शीशे तोड़ने के आरोप में आरोपी चिराग व उसके साथी विक्की पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed