फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamunanagar: Roadways bus crushed policeman returning from CM duty, death

यमुनानगर: सीएम ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी को रोडवेज की बस ने कुचला, मौत, रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा

Fri, 12 May 2023 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 12 May 2023 11:37 PM IST
सार

सरोजनी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास रोड क्रॉस करते समय हादसा हुआ। गीता कॉलोनी निवासी आनंद कुमार सीआईए विंग मुलाना में एएसआई के पद पर कार्यरत थे।  गुरुवार को उसकी यमुनानगर में आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी।

विज्ञापन
Yamunanagar: Roadways bus crushed policeman returning from CM duty, death
मृतक पुलिसकर्मी आनंद का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में सरोजनी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के सामने सड़क क्रॉस कर रहे पुलिसकर्मी को हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसे कुचलते हुए फरार हो गया। हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त गीता कॉलोनी निवासी आनंद कुमार (46) के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी सीआईडी यूनिट मुलाना में एएसआई के पद पर कार्यरत था। गुरुवार को उसकी यमुनानगर में आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी। सुबह मुलाना ड्यूटी जाते समय हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गीता कॉलोनी निवासी शुभम ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा आनंद कुमार (46) हरियाणा पुलिस विभाग में ई/एएसआई के पद सीआईडी यूनिट मुलाना में तैनात थे। वीरवार को उसके चाचा आनंद कुमार की यमुनानगर में सिविल अस्पताल के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह रात को यहीं रुक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी जाने के लिए उसके चाचा आनंद कुमार पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। जब वह सरोजनी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के सामने सड़क पार करने लगे तो महाराणा प्रताप चौक की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक ने लापरवाही व तेज गति से बस चलाते हुए सीधी टक्कर उसके चाचा को मार दी।

टक्कर लगते ही उसके चाचा आन्नद सड़क पर गिर गए। इसके बाद बस उन्हें कुचलती हुई आगे निकल गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस की मदद से उसके चाचा को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। मृतक पुलिसकर्मी दो बच्चों के पिता थे। पुलिस ने मामले में आरोपी रोडवेज बस चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नारायणगढ़ जा रही थी बस, चालक बोला-हादसे के बाद डर से बस स्टैंड आ गया
उधर, रोडवेज बस चालक गुरमीत सिंह ने बताया कि उसकी ड्यूटी यमुनानगर-नारायणगढ़ रूट पर लगी हुई है। शुक्रवार सुबह वह बस लेकर यमुनानगर बस स्टैंड से नारायणगढ़ जा रहा था। जब वह महाराणा प्रताप चौक से आगे हनुमान मंदिर के सामने पहुंचा तो एक व्यक्ति सड़क क्रॉस कर रहा था। जब वह उसके नजदीक से निकलने लगा तो वह अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। इसके बाद वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसे के बाद वह डर से पास में स्थित बस स्टैंड आ गया।


शहर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी रोडवेज बस चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक पुलिसकर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी बस चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed