{"_id":"67f815565531af403b0252c8","slug":"youths-beat-up-a-man-for-asking-for-a-ticket-his-uniform-torn-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136004-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टिकट मांगने पर युवकों ने की मारपीट, फटी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टिकट मांगने पर युवकों ने की मारपीट, फटी वर्दी
Fri, 11 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रोडवेज बस में जांच के दौरान टिकट मांगने पर कुछ युवकों ने चेकिंग स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद आरोपी युवक भाग गए। घटना हिमांचल प्रदेश के पावंटा साहिब से यमुनानगर आ रही रोडवेज की बस में यातायात पार्क के पास हुई। घटना को लेकर रोडवेज चालकों व परिचालकों ने रोष है।
हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो की बस बुधवार की शाम चार बजे के करीब पावंटा साहिब से यमुनानगर आ रही थी। जगाधरी बस स्टैंड से कुछ युवक बिना टिकट इसमें सवार हो गए। जब बस ट्रैफिक पार्क पर पहुंची तो यहां पर चैकिंग स्टाफ ने बस को जांच के लिए रूकवा लिया। बस में चढ़कर चेकिंग स्टाफ के रामा सिंह, रोहित अंशुल, सौरभ, राजेंद्र टिकट चेक करने लगे।
जब उन्होंने कुछ युवकों से टिकट मांगा तो वह स्टाफ से अभद्रता करने लगे। इसके बाद युवकों ने उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट में टिकट निरीक्षक रामा सिंह की वर्दी भी फट गई। वहीं मारपीट करने के बाद युवक वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर रोडवेज का स्टाफ ट्रैफिक पार्क पर पहुंचा मगर तब तक सभी आरोपी युवक वहां से भाग चुके थे।