{"_id":"62758b9f637ab903291ed158","slug":"youth-took-to-chandigarh-on-the-pretext-of-marriage-raped-in-hotel-for-two-days-yamuna-nagar-news-knl107328611","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर चंडीगढ़ ले गया युवक, दो दिन होटल में रख किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर चंडीगढ़ ले गया युवक, दो दिन होटल में रख किया दुष्कर्म
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र की एक महिला को शादी का झांसा देकर युवक चंडीगढ़ ले गया। आरोपी ने वहां उससे एक होटल में दो दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति एक मंदिर में नौकरी करता है। ऐसे में पति घर पर कभी कभार ही आता है। तीन साल पहले उसकी जिला कुरुक्षेत्र के गांव कैंथला निवासी गुरप्रीत के साथ जान पहचान थी। एक दिन गुरप्रीत उसके घर पर आया और उसे कहने लगा कि वह उसे पसंद करता है और उसे शादी करना चाहता है। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गुरप्रीत उसे अपने साथ चंडीगढ़ ले गया। जहां आरोपी ने उसे दो दिन एक होटल में रखा और उसके साथ उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर वहां से चला गया। जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया और उसके मायके छोड़ दिया। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कहीं तो उसने भी शादी करने से मना कर दिया।
तीन माह पहले किया था दुष्कर्म, अब किया प्रयास
बिलासपुर। क्षेत्र के एक गांव में शौच करने खेत में गई महिला का मुंह दबाकर युवक अपने साथ ले गया। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। तीन माह पहले आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार मई की रात 10 बजे गांव के बाहर खेतों में शौच के लिए गई थी। इस दौरान उनके गांव के ही युवक दीपक ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रख लिया। जिस कारण वह कुछ बोल नहीं पाई। इसके बाद आरोपी दीपक उसे अपने साथ खेत में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम करने कोशिश करने लगा। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्य उसे खोजते हुए वहां पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी दीपक उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने बताया कि आरोपी ने तीन महीने पहले भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उस समय किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिस कारण उसने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया था। जांच अधिकारी एएसआई बबीता ने बताया कि मामले में आरोपी दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।