फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   youth raped married woman, case filed on three person

चारा लेने गई विवाहिता से खेत में दुष्कर्म, तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
youth raped married woman, case filed on three person
जिले के एक गांव में एक युवक ने दो दोस्तों के साथ खेत में चारा लेने गई विवाहिता से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को ये बात बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर महिला ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक को नामजद कर, दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 34 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान वहां पर गांव का 24 वर्षीय प्रवीन वहां आ गया। उसके साथ दो और युवक भी थे। इस दौरान प्रवीन ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और अपने दोस्तों के साथ उससे दुष्कर्म किया। वहीं इस बारे किसी को बताने पर सपरिवार जान से मारने की धमकी दी। उसने घर पहुंचकर घटना के बारे में परिजनों बताया। परिजन महिला को पुलिस थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने शिकायत आरोपी प्रवीण सहित दो अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अधिकारी एएसआई सुदेश ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। प्रवीण के साथ आए दो अन्य युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed