फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sneha stood first and Anshika second in the painting competition

Yamuna Nagar News: पेंटिंग प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम और अंशिका द्वितीय

Mon, 28 Sep 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sneha stood first and Anshika second in the painting competition
गुर्जर कन्या गुरुकुल देवधर में बनाए गए चित्र  दिखातीं छात्राएं। प्रवक्ता - फोटो : वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गुर्जर कन्या गुरुकुल देवधर में प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने गायन, नृत्य, अभिनय, वादन, कविता, मिमिक्री, लघु नाटिका, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पेंटिंग में स्नेहा प्रथम, अंशिका द्वितीय और वंशिका तृतीय रहीं।
एकल नृत्य में चाहत प्रथम, वंशिका पंवार द्वितीय और मीरा तृतीय रहीं। गायन में प्रियांशी ने पहला, प्रीति ने दूसरा और नैन्सी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता वाचन में कुलविंदर प्रथम, नैन्सी द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में भावना प्रथम, गरिमा द्वितीय और नंदिनी तृतीय रहीं। लघु एकल नाटिका में रिद्धिमा प्रथम, कुलविंदर द्वितीय और सानिया तृतीय रहीं।
विज्ञापन

मिमिक्री में सानिया ने प्रथम, कुलविंदर ने द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वादन में कुलविंदर प्रथम, रिया द्वितीय और कमलजीत तृतीय रहीं। क्विज में नैन्सी, मीरा और वृंदा की टीम प्रथम, भावना, प्रिया और शिवानी की टीम द्वितीय तथा सारिका, मिलन और गरिमा की टीम तृतीय रही। मंच संचालन छात्राओं नैन्सी और मनीषा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के प्रधान रामपाल नंबरदार ने बताया कि निर्णायक मंडल में प्रो. भिवानी और प्रो. प्रियंका शामिल रहीं। मुख्य अतिथि एसडीएम जसपाल गिल और अन्य अतिथियों ने विजेता छात्राओं को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी छिपी बहुमुखी प्रतिभा को निखारना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. नीलम, प्रो. यशस्विनी, प्रो. सोनिया, प्रो. दीपा और मीना का विशेष योगदान रहा।

गुर्जर कन्या गुरुकुल देवधर में बनाए गए चित्र  दिखातीं छात्राएं। प्रवक्ता

गुर्जर कन्या गुरुकुल देवधर में बनाए गए चित्र  दिखातीं छात्राएं। प्रवक्ता- फोटो : वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed