{"_id":"66736e053cfe367b130cd357","slug":"youth-ran-to-spread-awareness-about-yoga-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-120678-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: योग के प्रति जागरूक करने के लिए दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: योग के प्रति जागरूक करने के लिए दौड़े युवा
Thu, 20 Jun 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में लोगों को भाग लेने के लिए प्रेरित करने को लेकर बुधवार को तड़के योग मैराथन करवाई गई। मैराथन जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से करवाई गई। मैराथन का नगराधीश पीयूष गुप्ता ने झंडी दिखा कर शुभारंभ किया।
योग मैराथन सुबह साढ़े पांच बजे नेहरू पार्क से शुरू होकर प्यारा चौक से होकर मधु चौक, मॉडल टाउन से होकर वापस नेहरू पार्क पर साढ़े छह बजे संपन्न हुई। मैराथन में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड कैडेट्स सहित युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों ने भी भाग लिया। मैराथन में सभी ने योग अपनाने को लेकर उत्साह दिखाया।
यहां नगराधीश ने कहा कि बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों को योग अपनाना चाहिए। योग हमारी पारंपरिक व पौराणिक जीवन पद्धति का अंग है। जिससे मनुष्य का स्वास्थ्य उत्तम रहता है। योग से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। वर्तमान में गांव, शहर, जिला व प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योग तनाव कम करने व बीमारियों से छुटकारा दिलवाने का मुख्य साधन है और इससे हमारी दिनचर्या तनाव मुक्त होती है। उन्होंने कहा कि लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए मैराथन करवाई गई है। मैराथन में विभिन्न स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, आयुष विभाग, पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में 21 जून को सुबह छह से आठ बजे तक जगाधरी अनाज मंडी परिसर में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. पवन कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. सुनील बसताड़ा, जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शिव कुमार, एआईपीआरओ मनोज पांडेय, एईओ राजेश पोसवाल, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जय कुमार, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।