फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Disabled father declared dead in official records instead of his son; pension stopped

Yamuna Nagar News: बेटे की जगह कागजों में दिव्यांग पिता को मार पेंशन कर दी बंद

Sat, 26 Sep 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Disabled father declared dead in official records instead of his son; pension stopped
मंत्री विज को अपनी ​शिकायत बताते दिव्यांग रवि किरण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में समाज कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया। वार्ड नंबर 11 स्थित सुंदर नगर निवासी दिव्यांग रवि किरण को विभागीय रिकॉर्ड में मृत दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी गई। करीब एक साल से पेंशन नहीं मिलने पर रवि किरण ने शिकायत रखी।
शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रवि किरण का दिव्यांग बेटा था, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। पेंशन बंद कराने के दौरान बेटे की जगह रवि किरण का आधार कार्ड लगा दिया गया। इसी आधार पर रिकॉर्ड में गड़बड़ी हुई और रवि किरण की पेंशन बंद हो गई। मामला सामने आने पर समिति के कई सदस्य अपनी सीटों से उठ खड़े हुए।
विज्ञापन

सदस्य रोशन लाल शर्मा, जसविंद्र अंबली समेत अन्य ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
सदस्यों ने कहा कि विभाग में पेंशन लगाने के नाम पर धांधली की शिकायतें मिल रही हैं और कई मामलों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां बहुत धांधली चल रही है। पेंशन लगाने के नाम पर घपला हो रहा है। लोगों की एक-दो पेंशन तो स्टाफ खुद ही खा जाता है। मंत्री अनिल विज ने मामले पर अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि आधार कार्ड लगाते समय कर्मचारी ने नाम और अन्य विवरण की जांच क्यों नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed