{"_id":"6ababdb980893270c70a1cac","slug":"youth-loses-life-after-being-hit-by-an-unidentified-car-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163695-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अज्ञात कार की टक्कर से युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अज्ञात कार की टक्कर से युवक की गई जान
Tue, 29 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। क्षेत्र में रविवार देर रात को कालाआंब मार्ग पर रसूलपुर गांव के नजदीक सड़क हादसे में 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। और बाइक सवार घायल हो गया।
मृतक की पहचान महमदपुर निवासी मोहन लाल के रूप में हुई है। मोहन लाल देर शाम को काम के सिलसिले में कालाआंब की तरफ जा रहा था। मोहन लाल ने रसूलपुर के नजदीक कालाआंब की तरफ जा रहे एक बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और मोहन लाल दोनों घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल मोहन लाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार का उपचार यमुनानगर के अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के मुताबिक अज्ञात कार चालक की तलाश करने के अलावा हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।