Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Inflation has disrupted the budget, making it difficult to run the household

Yamuna Nagar News: महंगाई से बिगड़ा बजट, घर चलाना मुश्किल

Mon, 30 Nov 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Inflation has disrupted the budget, making it difficult to run the household
पुराने रादौर रोड स्थित दुकान सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महंगाई का असर अब सीधे घरों की रसोई पर दिखाई देने लगा है। दाल, सब्जी, खाद्य तेल और रोजमर्रा के घरेलू सामान की कीमतों में बढ़ोतरी से परिवारों का मासिक बजट बिगड़ रहा है। सीमित आमदनी में घर चलाने वाली महिलाओं के लिए खर्चों में संतुलन बनाना चुनौती बन गया है।
महिलाओं का कहना है कि राशन, बच्चों की पढ़ाई, बिजली बिल और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करने के बाद बचत करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में महिलाएं गैर जरूरी खर्चों में कटौती कर घर का खर्च चलाने को मजबूर हैं। तेजली निवासी सुमन रानी ने बताया कि पहले महीने का राशन खरीदने के बाद घर के अन्य खर्चों के लिए भी पैसे बच जाते थे, लेकिन अब रोजमर्रा की जरूरतों पर ही अधिक रकम खर्च हो जाती है।
विज्ञापन

बाजार में सामान खरीदने जाते समय हर चीज का हिसाब लगाना पड़ता है। कई बार मनपसंद सामान की जगह सस्ता विकल्प खरीदना पड़ता है। अनु बैंक कॉलोनी गांव मानकपुर की पिंकी देवी ने बताया कि रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। पहले जिस बजट में महीनेभर का राशन आ जाता था, अब उसी सामान के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरा की लीला देवी ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़ने से भोजन की थाली का बजट भी प्रभावित हुआ है। परिवार की जरूरतों को देखते हुए कई चीजों की खरीदारी टालनी पड़ती है। बच्चों की पढ़ाई, बिजली का बिल, राशन और दूसरे जरूरी खर्चों के बीच तालमेल बैठाना पड़ता है। महीने की शुरुआत में बनाया गया बजट कई बार बीच में ही बिगड़ जाता है।


गांव भोगपुर की रीना रानी ने कहा कि आमदनी में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को घर चलाने के लिए छोटी-छोटी जरूरतों में भी कटौती करनी पड़ रही है। आईटीआई की अमरजीत कौर ने बताया कि बाजार में खरीदारी करते समय कीमतों की तुलना करनी पड़ती है। पहले जहां जरूरत के अनुसार सामान खरीद लेते थे, वहीं अब बजट देखकर ही खरीदारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed