{"_id":"6ae649046dd3542467091b5e","slug":"youth-are-becoming-capable-of-handling-disasters-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165474-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आपदा से निपटने में सक्षम बन रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आपदा से निपटने में सक्षम बन रहे युवा
Sun, 01 Nov 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सीपीआर की जानकारी देते प्रशिक्षक। संवाद
- फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से जिले के करीब 50 गांवों में युवाओं और ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में करीब छह से सात हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें से लगभग 500 स्वयंसेवक वर्तमान में सक्रिय हैं।
रेडक्रॉस समिति के सचिव संजीव धीमान ने बताया कि समिति की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में युवाओं को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार, सीपीआर, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और बचाव की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी जाती है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए ऐसे गांवों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो यमुना नदी के आसपास स्थित हैं और बाढ़ से प्रभावित होते हैं। अब तक कैत मंडी, गुमथला, टापू कमालपुर, संधाला, संधाली, लापरा, ओदरी, साबापुर जठलाना सहित यमुना के आसपास लगते गांवों में शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इन गांवों के युवाओं के साथ ग्रामीणों को भी आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई है। समिति का प्रयास है कि गांव स्तर पर ही ऐसी टीमें तैयार रहें, जो आपात स्थिति में शुरुआती मदद उपलब्ध करवा सकें।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी शशि भूषण, कार्यक्रम अधिकारी शीशपाल सिंह सोही, लेखाकार जसबीर सिंह और विजय सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। समिति का लक्ष्य है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में केवल युवा ही नहीं, बल्कि आम ग्रामीण भी आपदा के समय घबराने के बजाय सतर्कता और प्रशिक्षण के आधार पर जरूरतमंदों की मदद कर सकें।
बाढ़ में ली गई स्वयंसेवकों की मदद
रेडक्रॉस समिति के अनुसार गत वर्ष बाढ़ के दौरान करीब 500 स्वयंसेवकों को अलग-अलग स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को आपदा की सूचना मिलने पर सक्रिय करने के लिए प्रतिक्रिया व्यवस्था भी बनाई गई है। प्रशिक्षण और उपलब्ध उपकरणों के संसाधनों की स्थिति संतोषजनक है। इससे आपदा के समय राहत कार्यों में स्थानीय स्तर पर सहयोग मिल सकेगा।