Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chaos reigns at the ghats; devotees to face hardships during the Chhath festival

Yamuna Nagar News: घाटों पर अव्यवस्थाओं का डेरा, छठ महापर्व पर श्रद्धालु झेलेंगे परेशानी

Wed, 11 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chaos reigns at the ghats; devotees to face hardships during the Chhath festival
प​​​श्चिमी यमुना नहर के किनारे बेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। वहीं प्रशासनिक तैयारियां न होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। पश्चिमी यमुना सहित नहर के किनारे बने घाटों पर गंदगी, झाड़ियों, कचरे और अव्यवस्थाओं का डेरा है। न तो यहां कहीं सफाई की गई और न ही पूजन को लेकर व्यवस्था की गई है।
छठ पर्व पर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को जल में खड़े होकर अर्घ्य देंगी। इसके लिए बाड़ी माजरा पुल, फतेहपुर पुल, दशमेश कॉलोनी घाट, हमीदा घाट और पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। पश्चिमी यमुना घाट पर विशेष रूप से भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। कई स्थानों पर कचरा और झाड़ियां श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
विज्ञापन

शिव नगर कॉलोनी निवासी चंदा देवी ने बताया कि वह 20 वर्ष से पश्चिमी यमुना घाट पर छठ मनाती आ रही हैं और करीब 40 वर्ष से यमुनानगर में रह रही हैं। हर साल घाट पर कचरा और झाड़ियां मिलती हैं। इस बार भी वही हालात हैं। प्रशासन व नगर निगम की ओर से लोगों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर ने बताया कि वह करीब 50 वर्ष से परिवार के साथ छठ पर्व मना रहे हैं। प्रशासन ने घाट पर सीढ़ियां बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक काम नहीं हुआ। घाट पर सीढ़ियां होने से अर्घ्य देने में महिलाओं को सुविधा होगी। हर वर्ष अर्घ्य देते समय महिलाएं गिर जाती हैं, इससे कई लोगों को चोट लगती है।
लाजपत नगर निवासी चांदमती ने बताया कि घाट पर कोई उचित व्यवस्था नहीं है। लोग स्वयं ही सफाई करने में जुटे हैं। ऐसा नहीं है कि अधिकारी घाट पर नहीं आए। अधिकारी कर्मचारियों के साथ आए थे और फोटो खिंचवाकर लौट गए। यह काम दिवाली से पहले किए जाने थे, लेकिन बिल्कुल समय नहीं है।
धनपति ने कहा कि वह 20 वर्ष से छठ पर्व मना रही हैं। हर वर्ष यमुना के जल में खड़ी होकर सूर्य को अर्घ्य देतीं आई हैं, लेकिन इस बार नहर में पानी नहीं है। नहर संबंधी कार्य के चलते पश्चिमी यमुना नहर में पानी रोका गया है। पर्याप्त पानी की उपलब्धता न होने से सूर्य को अर्घ्य देने में भी दिक्कत आएगी।


छठ को लेकर घाटों पर व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों को पर्व से पहले ही काम पूरे करने के आदेश दिए गए हैं। सफाई, बिजली, पेयजल, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था करा दी जाएगी। - सुमन बहमनी, महापौर यमुनानगर-जगाधरी।

पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद

पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद

पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद

पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद

पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद

पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बेदी तैयार करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed