{"_id":"6af3730242e99a31ad067620","slug":"railways-has-introduced-another-special-train-for-chhath-travelers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165913-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छठ यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई एक और विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छठ यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाई एक और विशेष ट्रेन
Wed, 11 Nov 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के लिए स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। छठ पूजा पर घर पहुंचने के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में हालात ऐसे हैं कि कई यात्रियों को चढ़ने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में रेलवे अंबाला मंडल की ओर से मंगलवार को एक और विशेष ट्रेन चलाई गई है
04538 चंडीगढ़-बरौनी आरक्षित विशेष ट्रेन मंगलवार की रात दस बजे चंडीगढ़ से चली और यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर रात 12 बजकर दो मिनट पर पहुंची। यहां सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी और छपरा होते हुए तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04537 बरौनी से चंडीगढ़ के लिए 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे चलेगी। ट्रेन छपरा, वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी और दोपहर 1:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने यात्रियों से रेलगाड़ी में चढ़ते और उतरते समय धैर्य बनाए रखने की अपील की है। रेलवे ने कहा है कि भीड़ के बीच धक्का-मुक्की और जल्दबाजी करने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। त्योहार के दौरान अतिरिक्त रेलगाड़ियों की व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और नियमित रेलगाड़ियों पर भीड़ का दबाव घटाने के लिए की जा रही है। रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा के लिए रेल प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।