{"_id":"6af37291d34dc6c226060cae","slug":"air-quality-has-not-improved-aqi-is-344-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165930-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हवा की सेहत नहीं सुधरी, एक्यूआई 344","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हवा की सेहत नहीं सुधरी, एक्यूआई 344
Wed, 11 Nov 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
गांधीनगर फाटक के पास जलता कचरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। दिवाली के बाद से जिले में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है और यह खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार शाम को पंचायत भवन पर लगा प्रदूषण विभाग के डिस्पेल बोर्ड पर प्रदूषण का स्तर 344 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दिखाया गया।
हालांकि दिवाली की रात की अपेक्षा मंगलवार को प्रदूषण के स्तर में कमी आई, लेकिन यह अभी भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बना हुआ है। इसका कारण दिवाली पटाखे छोड़े और आतिशबाजी के साथ जिले में जलाया जा रहा कचरा है। इससे हवा जहरीली होती जा रही है।
प्रशासन की ओर से केवल ग्रीन पटाखे बेचने और चलाने की अनुमति थी। परंतु यह आदेश पटाखों की आवाज में दब कर रह गए। जिले में करवाचौथ से अब तक पटाखे छोड़े जा रहे हैं। मंगलवार को कई स्थानों पर पटाखे छोड़े गए। दिवाली पर लोगों ने जमकर पटाखे चलाए और आतिशबाजी की।
विज्ञापन
इससे दिवाली की रात जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था। प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश, खुजली और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतों का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह एक्यूआई करीब 300 दर्ज किया गया। सोमवार को भी लोगों ने खूब पटाखाबाजी की। इसके बाद मंगलवार को एक्यूआई 344 तक पहुंच गया।
रविवार शाम सात बजे एक्यूआई करीब 229 था, लेकिन पटाखेबाजी शुरू होने के बाद महज एक घंटे में यह बढ़कर 349 पर पहुंच गया। रात नौ बजे तक एक्यूआई 410 दर्ज किया गया। उस दौरान हवा में पीएम-10 का स्तर भी 500 माइक्रोग्राम तक पहुंच गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह ने कहा कि ग्रीन पटाखों से प्रदूषण नहीं होता। फिर भी कुछ लोग चोरी छिपे दूसरे पटाखे चल लेते हैं, जिससे प्रदूषण में बढ़ोतरी जाती है।