फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man raped girl for four years on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Young man raped girl for four years on the pretext of marriage
यमुनानगर। सहारनपुर के एक गांव निवासी युवती ने करनाल के युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने बाद में उससे शादी करने से मना कर दिया और जहां उसका रिश्ता तय हुआ था, वहां पर फोन कर उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सहारनपुर के गांव निवासी युवती ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के निजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। साल 2019 में उसकी मुलाकात करनाल के गांव सढौन्टी निवासी रवि शर्मा के साथ हुई। आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की, फिर उसे शादी का झांसा देकर मिलने लगा। 23 अप्रैल 2019 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वह आरोपी से मिलने के लिए आ गई। आरोपी उसे शहर की छोटी लाइन स्थित एक कैफे में ले गया। जहां आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। उसने लोकलाज के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इस दौरान उसका रिश्ता तय हो गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके ससुराल में फोन करके उसका रिश्ता तुड़वा दिया और उससे मिलने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने शिकायत एसपी को दी। एसपी के आदेशों पर पुलिस ने अब मामले में आरोपी रवि शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed