फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man ran away with dial 112 car, keys and screen missing

दुस्साहस : डायल 112 की गाड़ी लेकर भागा चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Young man ran away with dial 112 car, keys and screen missing
डायल 112 की गाड़ी ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) नंबर 681 पर तैनात पुलिसकर्मियों को चोरी का आरोपी गच्चा देकर उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने रास्ते में झगड़ा कर रहे युवक को पकड़ अपनी गाड़ी में बिठाया था। लेकिन रास्ते में पुलिसकर्मी आरोपी को गाड़ी में छोड़कर एक झगड़े को सुलझाने की शिकायत पर पहुंचे। इतने में गाड़ी में बैठा आरोपी उनकी ईआरवी को लेकर फरार हो गया। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद पुलिस टीमें तलाश में लग गई। काफी समय के बाद इस गाड़ी को सेक्टर 18 के एरिया से बरामद किया गया। लेकिन गाड़ी लेकर भागने का आरोपी वहां से फरार था। गाड़ी की चाबी व डिस्पले स्क्रीन भी गायब थी। आरोपी की पहचान शादीपुर निवासी साऊद के रूप में हुई है। देर शाम तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार डायल 112 की ईआरवी पर तैनात होमगार्ड रोहित व एसपीओ रोहताश सिंह के पास कंट्रोल रूम से कॉल आई थी कि गांव खुर्दी में सुखबीर व उसकी पत्नी का झगड़ा हो गया है। जिस पर वे दोनों गांव के लिए चल दिए। इस बीच रास्ते में शादीपुर निवासी साऊद एक साइकिल सवार से बहस कर रहा है। जहां लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। लोगों ने डायल 112 को रुकवाया तो टीम ने आरोपी साऊद को अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी साऊद चोरी करते हुए पकड़ा गया था। जिसे पुलिस ने गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद वे गांव खुर्दी पहुंच गए। जहां दंपती का झगड़ा हो रहा था, वहां जाने का रास्ता तंग होने के कारण वह गाड़ी को फिरनी में छोड़कर झगड़े वाली जगह पर चले गए थे। चाबी गाड़ी में ही लगी रह गई थी। वहीं, वे आरोपी साऊद को भी गाड़ी में ही छोड़ कर गए थे। जिसका फायदा उठाकर साऊद गाड़ी को लेकर भाग निकला था। झगड़ा शांत करवाने के बाद जब वे वापस पहुंचे तो वहां से उनकी गाड़ी गायब थी। लोगों ने बताया कि गाड़ी में जो युवक बैठा था, वहीं गाड़ी लेकर चला गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत इसकी बीटी कराई। जिसके बाद पुलिस नाकों पर अलर्ट हो गई। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। करीब दो घंटे बाद ईवीआर की गाड़ी सेक्टर 18 के टाउन पार्क के पास से बरामद की गई। सदर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी साऊद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




खुर्दी गांव से चोरी हुई डायल 112 की गाड़ी बाद में सेक्टर 18 में टाउन पार्क के नजदीक से बरामद हुई। पुलिस राइडर मौके पर पहुंच कर गाड़ी की जांच कर रही है। गाड़ी अनलॉक थी, लेकिन उसकी चाबी और डिस्पले स्क्रीन गायब थी। पुलिस कर्मियों ने चाबी की आसपास एरिया में काफी तलाश की। काफी देर तक पुलिस कर्मी चाबी को तलाशते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव खुर्दी में झगड़े की सूचना पर डायल 112 गई थी। रास्ते में शादीपुर के पास आरोपी साऊद किसी साइकिल सवार से झगड़ा कर रहा था। लोगों ने गाड़ी रुकवाई। जिस पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर गाड़ी में बिठाया था। इसके बाद उनकी गाड़ी खुर्दी में जहां गई, वहां पर गली तंग थी। इसलिए पुलिस कर्मी गाड़ी को स्टार्ट छोड़कर झगड़े वाली जगह पर चले गए थे। जिसका फायदा उठाकर साऊद इस गाड़ी को लेकर भाग निकला था। पुलिस ने गाड़ी को रिकवर कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
-कंवलजीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed