फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   You will get relief from tight parking, place is being looked at

Yamuna Nagar News: तंग पार्किंग से मिलेगी मुक्ति, देखा जा रहा स्थान

Wed, 03 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
You will get relief from tight parking, place is being looked at
पार्किंग के अंदर खड़े दोपहिया व चौपहिया वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोर्ट परिसर में कीलों व अन्य लोगों को जल्द ही तंग पार्किंग से मुक्ति मिल जाएगी। बार की तरफ से नई पार्किंग के लिए जगह देखी जा रही है। जगह फाइनल होते ही चौपहिया वाहनों को पहले पार्किंग के लिए शिफ्ट किया जाएगा।
वर्तमान में कोर्ट परिसर में बनी पार्किंग में दोपहिया व चौपहिया वाहन संयुक्त खड़े हैं। ऐसे में एक-दूसरे वाहन को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में पार्किंग की जगह काफी तंग है। पैदल निकलने के लिए रास्ता तक नहीं बच पाता। जिससे कोर्ट परिसर तक पहुंचते-पहुंचते काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन

दरअसल, कोर्ट परिसर में खड़े होने वाले वाहनों के लिए पार्किंग का ठेका दिया हुआ है। लेकिन, परिसर एरिया में जगह काफी तंग है, ऐसे में यहीं पर ही वाहनों को पार्क करना पड़ता है। परंतु मार्ग में आड़े-तिरछे खड़े दोपहिया वाहनों के कारण कई बार लोगों के कपड़े तक फट जाते हैं या फिर किसी वाहन की नुकिली चीज से खरोंच तक आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सेक्टर 18 की तरफ कोर्ट परिसर की बात करें तो यहां वाहन सेक्टर की ही सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे रास्ता काफी तंग हो जाता है। यह समस्या सेक्टर के लोगों के लिए भी काफी विकट होती जा रही है। चूंकि कई बार लोग कोर्ट में जाने के लिए उनके घरों के गेट के आगे ही पार्क कर देते हैं। सड़क पर ही वाहन खड़े होने से अक्सर यहां अब जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed