Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yoga practitioners showed their talent in the competition

Yamuna Nagar News: प्रतियोगिता में योग साधकों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 17 Mar 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Yoga practitioners showed their talent in the competition
कार्यक्रम के दौरान मुख्याति​​थि को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं - फोटो : chineni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के नेहरु पार्क के योगा हाल में योग प्रचार सभा, सूर्य योग केंद्र और क्रीड़ा भारती की ओर से योगी रामसिंह स्मृति जिला योगा प्रतियोगिता कराई। इसमें योग प्रचार सभा सदस्यों के साथ सूर्य योग केंद्र के साधकों ने भी भाग लिया।
प्रतियोगिता में विधायक घनश्याम दास मुख्य अतिथि रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित पार्षद विभोर पहुजा रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार व फर्कपुर मंडल अध्यक्ष शुभम राणा अतिथि रहे। प्रतियोगिता सभा अध्यक्ष डॉ. एसबी गुप्ता, सचिव राजेश बिंद्रा व कोषाध्यक्ष हरीश भार्गव के नेतृत्व में करवाई गई। सूर्य योग केंद्र की योग साधिकाओं ने योग गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इसके बाद साधकों ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक योगाचार्य जय प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा भारती हरियाणा के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. उमेश प्रताप वत्स ने किया। प्रतियोगिता में पूनम ठाकुर, विजय कुमार, मंगल सिंह, सुभाष शर्मा, कुसुम देव निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता में करीब 200 साधकों ने भाग लिया। विधायक घनश्याम दास ने कहा कि योग सुनने व देखने के साथ अभ्यास के लिए महत्वपूर्ण है। योग का नित्य अभ्यास ही मनुष्य को निरोगी बनाता है। आज विश्व में 125 से ज्यादा देशों में योग दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित करें। विद्यार्थी, किशोर व युवाओं को इसे विशेष रूप से अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोगों को योग अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। इस दौरान योग प्रचार सभा सचिव राजेश बिंद्रा ने योगासन की बारीकियों व लाभ के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed