{"_id":"5902448f4f1c1b0b71c0ef63","slug":"yamunanagar-yuvak-duba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की चिता की राख विसर्जित करने गया युवक नहर में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की चिता की राख विसर्जित करने गया युवक नहर में डूबा
yamunanagar beuro
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना हमीदा हेड के नजदीक अपने पिता की चिता की राख को विसर्जित करने गया युवक आवर्धन नहर में डूब गया। परिजनों का कहना है कि नहर किनारे लगी काई से फिसलने से हादसा हुआ। युवक के पिता का तीन दिन पहले ही देहांत हुआ था। गुरुवार सुबह युवक के पिता की अस्थियां एकत्रित करने के लिए परिजनों के साथ श्मशान घाट पहुंचा था और हादसा हो गया। देर शाम तक नहर में युवक की तलाश की जा रही थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
हमीदा निवासी कमल कुमार (23) के पिता विरेंद्र कुमार का तीन दिन पहले देहांत हो गया था। गुरुवार को कमल अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर श्मशान घाट में अपने पिता की अस्थियां चुनने के लिए आया था। पिता की चिता से अस्थियां चुन ली गई थीं। कमल पिता की अस्थियां और राख को हमीदा हैड के पास आवर्धन नहर में विसर्जित करने चला गया। उसके पीछे उसके चाचा का लड़का भी था। जैैसे ही उसने राख से भरी बोरी पानी में उड़ेलनी शुरू की, अचानक उसका पांव फिसल गया और वह तेज पानी के बहाव में बह गया। घटना के बाद कमल के चचेरे भाई ने शोर मचा दिया। जिसके बाद श्मशान घाट में पहुंचे सभी लोग हमीदा हैड पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत उसे निकालने का प्रयास किया। मगर पानी के तेज बहाव के कारण परिजन उसे निकाल नहीं सके। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर हमीदा चौकी पुलिस और युवक के अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से नहर में उसकी काफी तलाश की। मगर गुरुवार देर शाम तक नहर में डूबे युवक के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया था।
परिवार सदमे में
कमल कुमार के पिता विरेंद्र की तीन दिन पहले मौत हो गई थी, जबकि गुरुवार सुबह कमल नहर में डूब गए। तीन दिनों में घर से दो सदस्यों के बिछड़ जाने से परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल था। पूरा परिवार सदमे में है, जबकि हमीदा क्षेत्र के लोग गमगीन हैं।
विज्ञापन
नहर किनारों की सफाई न होने पर जताया रोष
पुराना हमीदा निवासी अश्वनी शर्मा, बलवंत सिंह, प्रवीण कुमार, विनोद, नवनीत कुमार आदि ने बताया कि आवर्धन नहर किनारों की सफाई न होने से किनारों पर काई जमी हुई है। जिससे नहर किनारे चलने वाले फिसल कर नहर में डूब जाते है। गुरुवार सुबह भी काई से फिसलने पर कमल नहर में डूब गया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नहर किनारे काई लगी होने के कारण क्षेत्र में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के बाद यहां हवन सामग्री इत्यादि का विसर्जन करने में भी दिक्कत होती है।
हमीदा हेड के नजदीक आवर्धन नहर में पिता की चिता की राख विसर्जित करते हुए एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पर वे पुलिस के साथ मौके पर गए और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की। युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। नहर में उसकी तलाश की जा रही है।
- एएसआई कृष्ण दत्त, इंचार्ज, हमीदा चौकी।
बाड़ी माजरा पुल के पास नहर से मिला दो दिन से लापता हुए युवक का शव
यमुनानगर। दो दिन पहले गांव परवालो से लापता हुए युवक का शव गुरुवार सुबह बाड़ी माजरा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी अनुसार गांव परवालो निवासी शेर सिंह (26) मंगलवार को घर से घूमने के लिए निकला था। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बाड़ी माजरा पुल के नजदीक नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद ही मौके पर लापता शेर सिंह के परिजन पहुंच गए। परिजनों को शव की शिनाख्त शेर सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया और उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।