{"_id":"6b05ea86b42d327da60d0fc1","slug":"underpass-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166652-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रेलवे बाईपास के नीचे 1.12 करोड़ से बनेगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रेलवे बाईपास के नीचे 1.12 करोड़ से बनेगा अंडरपास
Wed, 25 Nov 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास के लिए तैयार किया जा रहा सीसी का स्ट्रक्चर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक (पुराना कमानी चौक) से विश्वकर्मा चौक के बीच रेलवे बाईपास के नीचे नया अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी की ओर से करीब 1.12 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण करवाया जा रहा है।
अंडरपास के लिए इंजीनियरों की टीम चांदपुर में नगर निगम की दुकानों के सामने सीसी का स्ट्रक्चर तैयार कर रही है। इन्हें तैयार होने के बाद क्रेन की मदद से निर्धारित स्थान पर रखा जाएगा। अंडरपास बनाने के लिए रेलवे बाईपास के हिस्से में भी तोड़फोड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में सड़क को ज्यादा दिनों तक बंद रखना संभव नहीं है, क्योंकि यह शहर की लाइफ लाइन है।
यमुनानगर से सहारनपुर, रादौर, कुरुक्षेत्र और दिल्ली की तरफ जाने वाला अधिकतर ट्रैफिक इसी मार्ग से गुजरता है। नया अंडरपास बनने से बाईपास के दोनों ओर रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। फिलहाल लोगों को सड़क पार करने के लिए तेज रफ्तार वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है। इस कारण यहां लगातार हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में भी रेलवे बाईपास के नीचे अंडरपास बनाने का मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है। पहले पीडब्ल्यूडी ने पुराने बंद पड़े अंडरपास को दोबारा खोलने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा था लेकिन तकनीकी कारणों से इसे मंजूरी नहीं मिल सकी।
अधिकारियों के अनुसार पुराने अंडरपास को दोबारा शुरू करने से रेलवे बाईपास की संरचना को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। इसके बाद पुराने स्थान से करीब 300 मीटर आगे नया अंडरपास बनाने का निर्णय लिया गया। करीब 11 वर्ष पहले पुराने अंडरपास को दोनों ओर से दीवार बनाकर बंद कर दिया गया था।
हादसों में 35 से अधिक लोगों की हो चुकी मौत
महाराणा प्रताप चौक से रेलवे ओवरब्रिज तक का हिस्सा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है। यहां से इंडस्ट्रियल एरिया, विजय कॉलोनी, कुलदीप नगर, गांधी नगर सहित दर्जनों कॉलोनियों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। अनुमान के अनुसार करीब 50 हजार लोग इस मार्ग से प्रभावित होते हैं। इन क्षेत्रों के निवासियों को इंडस्ट्रियल एरिया, सब्जी मंडी, पुराना रादौर रोड, नगर निगम कार्यालय और स्टेशन रोड जाने के लिए रेलवे बाईपास पार करना पड़ता है। वर्ष 2019 से अब तक इस स्थान पर सड़क हादसों में 35 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
एजेंसी को काम अलॉट किया जा चुका है। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - पुनीत मित्तल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।