{"_id":"66c3db4166868cf6970034f6","slug":"yamunanagar-tops-in-verifying-properties-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-455819-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संपत्तियां सत्यापित करने में यमुनानगर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संपत्तियां सत्यापित करने में यमुनानगर अव्वल
Tue, 20 Aug 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। संपत्तियां सत्यापित करने में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी कई माह से लगातार पहले स्थान पर चल रहा है। निगम कर्मी घर-घर जाकर संपत्तियां सत्यापित करने में जुटे है। ताजा आंकड़ों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र की अब तक 96 हजार से अधिक संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। 45.20 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी पहले स्थान पर है।
अब संपत्ति सत्यापित करने पर ही प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर छूट दी जा रही है। बिना संपत्ति सत्यापित कराए प्रॉपर्टी टैक्स में छूट नहीं मिलेगी। इसके लिए संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति का स्वयं सत्यापित कराना सुनिश्चित करें। संपत्ति मालिक तीनों निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में अपनी संपत्ति सत्यापित करा सकते है। संपत्ति सत्यापित कराने के बाद उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर मूल राशि पर जहां 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी, वहीं, पूरा ब्याज माफ होगा।
निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित करें। यदि वे यह कार्य करने में असमर्थ है तो घर-घर जा रहे निगम कर्मचारियों से अपनी संपत्ति सत्यापित कराएं। जब तक नगर निगम क्षेत्र की हर संपत्ति सत्यापित नहीं हो जाती, यह कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
निगम आयुक्त ने कहा कि 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर मूल राशि पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा टैक्स पर लगा ब्याज सौ फीसदी माफ किया जा रहा है। लेकिन यह लाभ उन्हीं संपत्ति मालिकों को मिलेगा। जिनकी संपत्ति स्वयं सत्यापित है। इसलिए संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित कराकर इस योजना का लाभ उठाएं।
किस नगर निगम में कितनी संपत्तियां हुई सत्यापित
नगर निगम : संपत्तियां - सत्यापित - प्रतिशत
यमुनानगर : 212223 - 96023 - 45.20 प्रतिशत
हिसार : 154208 - 64048 - 41.53 प्रतिशत
पानीपत : 178404 -55843 - 31.30 प्रतिशत
पंचकुला : 102177 - 30546 - 29.89 प्रतिशत
रोहतक : 220163 - 64697- 29.38 प्रतिशत
करनाल : 167146- 40730 - 24.36 प्रतिशत
गुरुग्राम : 672293 - 159410 - 23.71 प्रतिशत
मानेसर : 150189 - 33147- 22.07 प्रतिशत
अंबाला : 123770 - 24249 - 19.59 प्रतिशत
फरीदाबाद : 7166765 -138471 - 19.32 प्रतिशत
सोनीपत : 193817- 35420 - 18.27 प्रतिशत