फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yamuna Nagar-Meerut Rail line Sensitive, RPF Will Monitor At Night

ट्रेनों को पलटाने की खतरनाक साजिश, तीन दिन पहले टला बड़ा हादसा, रात को होगी निगरानी

Sun, 25 Aug 2019 01:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुना नगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुना नगर (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Nagar-Meerut Rail line Sensitive, RPF Will Monitor At Night
प्रतीकात्मक तस्वीर

यमुनानगर अंबाला-दिल्ली वाया यमुनानगर, मेरठ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को पलटाने की खतरनाक साजिश की जा रही है। तीन दिन पहले सहारनपुर से सटे नागल और तलहेड़ी स्टेशन के बीच यमुनानगर की तरफ आ रही गाड़ी संख्या 12903 गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रैक पर रखी एक बाइक से टकरा गई।

विज्ञापन


100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन ने बाइक के परखच्चे उड़ा दिए। संयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। जीआरपी और आरपीएफ द्वारा की गई प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि नागल और तलहेड़ी के बीच में जिस जगह पर बिना नंबर की बाइक ट्रैक पर पड़ी थी, उस स्थान पर कोई अवैध क्रासिंग भी नहीं है।
विज्ञापन


न ही कोई अस्थायी आने जाने का रास्ता है। बल्कि एक तरफ गन्ने के खेत हैं तो दूसरी तरफ रेलवे ने नई रेलवे लाइन बनने के कारण रिहायशी क्षेत्र नजदीक होने के चलते लोहे की तारबाड़ लगा रखी है। जिससे अधिकारियों ने संभावना जताई है कि रात में बिना नंबर की बाइक को सुनसान इलाके में किसी शरारती तत्वों ने जानबूझ कर ट्रैक पर रखा था। इस इलाके में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसको लेकर आरपीएफ, जीआरपी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ महीने में तीन केस

केस एक-गाड़ी संख्या 12903 मुंबई से अमृतसर जा रही थी। गुरुवार रात करीब 11.03 बजे ट्रेन तलहेड़ी स्टेशन से होकर गुजरी। करीब 11.05 बजे जब वह नागल स्थित खटोली गांव के समीप खंभा नंबर 159/10 पर पहुंची तो ड्राइवर को ट्रेन से किसी वस्तु के टकराने की आवाज आई।

जिसकी सूचना ड्राइवर ने तलहेड़ी और नागल स्टेशन मास्टर को वॉकी टॉकी के जरिए दी। रात में ही रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। ट्रेन की टक्कर लगने के बाद बाइक के टूटे पुर्जे शुक्रवार को घटनास्थल पर इधर-उधर बिखरे मिले।

केस दो- इसी साल 13 जनवरी को खुर्जा पैसेंजर पांची के समीप अंडरपास के निकट पलटाने की कोशिश की। ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी में ब्रेक लगाकर ट्रेन की पहले स्पीड कम की, उसके बाद ट्रेन को रोक लिया। गनीमत है कि जान बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

केस तीन-19 दिसंबर 2018 को दिल्ली से हरिद्वार जा रही ट्रेन संख्या 18477 उत्कल एक्सप्रेस के सामने सीमेंट के खंभे रखकर पलटाने का प्रयास किया गया था। रात करीब आठ बजे बसेड़ा रेलवे फाटक के पास ट्रेन का इंजन ट्रैक पर रखे गए सीमेंट के दो खंभों को तोड़ता हुआ निकल गया। किसी ने साजिश के तहत ट्रैक पर खंभे रख दिए थे।

अनाधिकृत रास्तों पर होते हैं हादसे

अंबाला से यमुनानगर और सहारनपुर के बीच में दो दर्जन जगहों पर लोगों ने अपनी सुविधानुसार अवैध क्रॉसिंग बना रखी है। पिछले सप्ताह एक बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यमुनानगर-जगाधरी आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश कुमार का कहना है कि कुछ लोग दोपहिया से अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करते हैं।

लोगों को जागरूक किया जाता है और अनाधिकृत रास्ते में अवरोध भी लगाएं जाते हैं, लेकिन लोग मानते नहीं है। इस साल रेलवे प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 153 के तहत आधा दर्जन मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

रेलवे इंजीनियरिंग टीम के साथ मिलकर रात को रेलवे ट्रैक की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा तमाम अनाधिकृत क्रासिंग को बंद करवा कर वहां अवरोध लगाएं जाएंगे। संवेदनशील जगहों पर तारबंदी भी करवाई जाएगी। सहारनपुर के पास हुए हादसे की जांच वहां की पुलिस कर रही है। -सी. रघुबीर, आरपीएफ कमांडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed