फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,lions club, river, 10 child

लायंस क्लब संवारेगा 10 बच्चों की जिंदगी

Tue, 02 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,lions club, river, 10 child
लायंस क्लब जगाधरी रिवर बैंक के शपथ ग्रहण समारोह में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 लायंस क्लब जगाधरी रिवर बैंक के शपथ ग्रहण समारोह में जरूरतमंद बच्चों की सहायता का निर्णय लिया गया। इसके लिए क्लब की ओर से 10 बच्चों को गोद लिया जाएगा। साथ ही क्लब की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें विकास मित्तल को प्रधान चुना गया।
विज्ञापन


क्लब पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि गवर्नर लायन विनय गर्ग व विशिष्ट अतिथि कनवीनर जेपी सिंह रहे। पदाधिकारियों में प्रधान विकास मित्तल के साथ नीरव जिंदल को सचिव व गौरव को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई। विनय गर्ग ने कहा कि इस वर्ष स्वच्छ भारत नेत्रदान बैंक, कन्या भ्रूण हत्या, जरूरतमंद बच्चों की सहायता व पर्यावरण के लिए काम करने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन


क्लब की ओर से 10 बच्चे एडॉप्ट किए जाएंगे। साथ ही क्लब की ओर से दो डायलिसिस मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नव नियुक्त प्रधान विकास मित्तल ने बताया कि क्लब ने बरसान गांव को गोद लिया है। गांव के सरपंच विकास कांबोज को एक हजार फीट टाट पट्टी, दो वाटर कूलर, 10 सीमेंट के बेंच व आंगनबाड़ी के वाटर कूलर व दो व्हील चेयर उपलब्ध करवाई गई हैं। इसी तरह यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राकेश बंसल ने बताया कि जगाधरी की बेटी जो मेडिकल में आगे बढ़ना चाह रही है उसके सहायतार्थ दो लाख रुपये जुटाए गए हैं। कार्यक्रम में अमित गुप्ता, अंकित गर्ग, अंकुर जैन, बलराम सेठी, धीरज गर्ग, इमोश बंसल, कमल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, रवि गोयल, रोहित मित्तल, सचिन बंसल, संजीव गर्ग, त्रिलोक सिंघल व समाज सेवी पंकज अरोड़ा ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed