फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the accident, the car fell into a ditch and overturned on the other road

Yamuna Nagar News: हादसे में कार गड्ढे में गिरी, दूसरी सड़क पर पलटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
In the accident, the car fell into a ditch and overturned on the other road
गांव तिहमों के पास पलटी कार व मौजूद पुलिस। पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। प्रतापनगर-व्यासपुर रोड पर गांव तिहमों के पास रविवार को वरना कार ने आगे चल रही ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। इससे ऑल्टो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार चालक और अन्य लोगों को चोटें आईं। वहीं, वरना कार भी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गई।
वरना कार में सवार कुछ युवक मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की डॉक्टर चरणजीत सिंह, राजीव कुमार और हरविंदर सिंह ने बताया कि ऑल्टो कार व्यासपुर से प्रतापनगर की ओर जा रही थी। गांव तिहमों के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई वरना कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे ऑल्टो चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वरना कार में सवार युवक भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। अल्टो कार में रहने वाले उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। थाना प्रतापनगर एसएचओ रोहताश का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से थाने में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed