{"_id":"58fcf30e4f1c1bc4608b515f","slug":"yamunanagar-kuda-prdarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर से एक दिन में नहीं उठा कूड़ा न खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर से एक दिन में नहीं उठा कूड़ा न खिलाफ प्रदर्शन
yamunanagar beuro
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
p
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी में रखे कूड़ेदान और जगह-जगह फैली गदंगी से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। 15 दिनों से अधिक उठान न होने से कचरे से निकलती बदबू से बीमारी फैलने का भय सताने लगा है। परेशानी का पता चलते ही आम जनता पार्टी के प्रदेशा अध्यक्ष प्रभजीत सिंह लक्की ने कार्यकर्ताओं के साथ रविवार कॉलोनी में पहुंचकर निवासियों के साथ रोष जताया। साथ ही चेतावनी दी एक दिन के अंदर अगर यहां कूड़ा नहीं उठाया गया तो आजपा कार्यकर्ता कॉलोनी के लोगों के साथ सड़क पर उतर प्रदर्शन करेंगे।
गंगानगर कॉलोनी के निवासियों ने कहा गंदगी की समस्या को लेकर उनकी ओर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन न तो वार्ड पार्षद सुनने को तैयार है और न ही निगम के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। कॉलोनी में रखे कूड़ेदान कचरे से अटे पड़े हैं और बाहर कचरे के ढ़ेर सड़कों तक पहुंच गए हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। पास में ही बने मदरसे में रोजाना बच्चे जाते हैं। जिन्हें यहां से निकलते वक्त करीब 15 दिनों से सड़-गल रहे कचरे से आती बदबू के मारे मुंह पर रुमाल रखकर निकलना पड़ता है। रविवार को कॉलोनी में निवासियों के साथ आम जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभजीत सिंह लक्की ने समस्या को लेकर रोष जताया। साथ ही चेतावनी दी कि एक दिन के अंदर अगर यहां फैले कूड़े-कर्कट को नहीं उठाया गया तो आजपा कार्यकर्ता कॉलोनी के लोगों के साथ सड़क पर उतर प्रदर्शन करेंगे।
निगम कर्मी खुद डाल रहे कूड़ा, पर नहीं कर रहे उठान
निवासियों ने कहा कॉलोनी में रखे कूड़ेदान के अलावा उनके आसपास निगम कर्मियों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। जबकि मार्ग पर बच्चों का मदरसा भी है और एक स्कूल हैं, जहां से छोटे बच्चे रोज आते-जाते हैं। उन्हें हर समय गंदगी के आलम में बीमारी का खतरा बना रहता है। गंदगी है की डस्टबिन से बहार आकर सड़को पर आ गई है, किंतु निगम इसे उठाने के लिए कुछ भी नही कर रहा है। जबकि सरकार बाजार में बिकने वाली हर चीज के 0.5 टेक्स के रूप में स्वछता अभियान का लेती है, फिर भी लोगों को सफाई नहीं मिल रही।
विज्ञापन
अनिल राणा ने कहा कि कई बार गंदगी को उठाने के लिए निगम के अधिकारी को बोल चुके हैं, किंतु पता नही क्यों सफाई नहीं हो पा रही है। इससे लगता है शायद अधिकारी काम ही नहीं करना चाहते या फिर किसी बीमारी के फैलने का इंतजार कर रहे हैं।
मदनी ने कहा कि जहां गंदगी डाली जा रही है, उसके पास ही बच्चों का पढ़ने के लिए मदरसा है। ऐसे में उनका पास से निकलना भी मुश्किल हो रहा है, लेकिन संबंधित विभाग को यहां के हालात नजर नहीं आते हैं। ऐसे में कोई बीमारी फैलती है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
सुरेंद्र ने कहा तीन हजार की आबादी के साथ यहां से गुजरने वाले हजारों लोग समस्या से प्रभावित हो रहे हैं। निगम ने करीब 15 दिन से न तो मार्ग पर सफाई कराई, बल्कि पूरे शहर की गंदगी को लाकर यहां डाला जा रहा है।
मामला आपके मध्यम से मेरी जानकारी में आया है। मौके पर जाकर देखा जाएगा, अगर ऐसा है तो जल्द सफाई कराने के लिए नगर निगम से कहा जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
निशा, पार्षद, वार्ड नंबर-2