फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,food &supply, depot, holder

डिपो होल्डर के खिलाफ गरजे ग्रामीण

Wed, 03 Aug 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,food &supply, depot, holder
डिपो होल्डर के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गांव सरावां के पंचायत घर पर एकत्रित ग्रामीणों ने डिपो होल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रणधीर सिंह ने लोगों को शांत किया। ग्रामीणों ने राशन में हेराफेरी के आरोप लगाए, जिसकी जांच की बात निरीक्षक ने की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को डिपो होल्डर के बारे में आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी।

पता चला कि डिपो होल्डर द्वारा नियमानुसार प्रति उपभोक्ता को पांच किलो गेहूं देेनी होती है, लेकिन डिपो होल्डर द्वारा ढाई किलो गेहूं ही दी जा रही थी। साथ में डिपो होल्डर द्वारा 50 से अधिक उपभोक्ताओं को  राशन ही नहीं दिया गया था। इसके अलावा सीबीपीएल व एसबीपीएल धारकों को जो सुविधाएं प्रदेश सरकार द्वारा डिपो के माध्यम से दी जा रही हैं, वह भी डिपो होल्डर द्वारा कार्ड धारकों को उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। राकेश कुमार ने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत उक्त सूचनाएं मांगे जाने से खफा डिपो होल्डर द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गबन व धांधली की शिकायत लोकायुक्त के पास भी दर्ज कर दी है।
विज्ञापन



ग्रामीणों में हरभजन सिंह, लीला देवी, संतोष रानी, कृष्णा व जीतराम ने बताया कि उन्हें डिपो होल्डर द्वारा कई माह से राशन नहीं दिया जा रहा है। मांगे जाने पर उसका यही जवाब रहता है कि पीछे से ही राशन नही आ रहा है। जबकि डिपो  पर राशन की सप्लाई नियमित तौर पर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डिपो से 601 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं, जबकि राशन केवल मात्र 200 उपभोक्ताओं को ही उपलब्ध कराया जा रहा है। विधवा पुष्पा, संतोष व सुनीता ने बताया कि उनके घर का चूल्हा डिपो से आए राशन से ही चलता है। इसके अलावा उनके पास आमदन आदि का कोई जरिया नहीं है, मगर काफी लंबे समय से डिपो होल्डर उन्हें राशन उपलब्ध नहीं करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण हरभजन सिंह ने कहा कि वह कई बार इस बारे में खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को लिखित शिकायत दी, मगर आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

लगाए गए आरोप निराधार
 डिपो होल्डर हरविंद्र कौर का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। वह उपभोक्ताओं को नियमानुसार राशन उपलब्ध करवा रही हैं।

वर्जन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए है। इसमें जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।
रणधीर सिंह, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed