फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, youti, goli mari

गुरुद्वारा से मत्था टेक लौट रही युवती पर फायरिंग, गर्दन पर लगी गोली

Sun, 09 Apr 2017 11:58 PM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Sun, 09 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुद्वारा से मत्था टेक घर लौट रही युवती पर एक युवक ने फायरिंग की। गोली युवती की गर्दन पर लगी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग प्रेम प्रसंग के चलते की गई।
विज्ञापन

एक गांव की 24 वर्षीय युवती रविवार देर शाम गांव में स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेकने गई थी। जब वह मत्था टेककर वापस घर की तरफ लौट रही थी तो रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया। किसी बात को लेकर उनमें बहस हुई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पिस्टल से युवती पर फायरिंग की। गोली युवती की गर्दन के पीछे जा लगी। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत घायल युवती को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। वहीं परिजन भी इस बारे में कोई बयान देने को तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। छछरौली थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि युवती की हालत गंभीर होने के चलते उसके बयान नहीं हो पाए है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed