फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Athlete Nuzrat won a bronze medal at the national level

Yamuna Nagar News: एथलीट नुजरत ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया कांस्य पदक

Sun, 11 Oct 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Athlete Nuzrat won a bronze medal at the national level
दिल्ली में पदक पाने के दौरान नुजरत व अन्य ​खिलाड़ी। कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के एथलीट नुजरत ने दिल्ली में हुई 65वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का मान बढ़ाया है। उन्होंने चार गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
नुजरत के मुताबिक वह कोच चंद्रपाल राणा के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीखते हुए अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। इससे पहले वे हरियाणा की ओर से जूनियर स्तर पर खेलते हुए कई स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतना उनके खेल सफर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन

नुजरत ने बताया कि उन्हें नीरज चोपड़ा फाउंडेशन सहित सांसद नवीन जिंदल व जमना ऑटो इंडस्ट्रीज की ओर से प्रोत्साहन दिया गया है। नुजरत ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित अवसरों के साथ आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन मिलना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मार्गदर्शन के दम पर स्थानीय स्तर से निकलकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी सफलता हासिल की जा सकती है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शहर निवासी एथलीट रोहित कुमार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स संघ व सभी खेल प्रेमियों को पदक कर उम्मीद है। एथलीट रोहित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed