फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, tavar bayan

बीजेपी को दावों नहीं दवा की जरूरत : तंवर

Mon, 03 Apr 2017 12:05 AM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Mon, 03 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, tavar bayan
c - फोटो : yamuna nagar
 हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा प्रदेश में अगर भाजपा नौ-नौ उपमुख्यमंत्री भी बना लें, तब भी न तो विधायक संतुष्ट हो सकते है और न ही राज्य का विकास हो सकता है। चूंकि बीजेपी की नीयत साफ नही हैं। डॉ. तंवर शहर में एक पत्रकार के निवास पर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव देवेंद्र चावला, प्रदेश सचिव भूपेंद्र चौहान, शुरेश ढांडा व राजेश कटारिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। डॉ. तंवर ने हरियाणा में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की बात पर कहा आप एक कह रहे हैं, मैं कह रहा हूं चाहे 9-9 भी उपमुख्यमंत्री बना दिए जाएं, तब भी हरियाणा में कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन


लोगों ने मन बना लिया है बीजेपी का प्रदेश से सूपड़ा साफ करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता संपत सिंह द्वारा नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर कहा उनकी बातों को इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और जो कांग्रेस की संस्कृति है, कांग्रेस का वर्किंग कल्चर बारे कई लोगों को जानकारी नहीं है। इसी कारण वह इस तरह की टिप्पणी करते हैं, जहां तक नेतृत्व परिवर्तन की बात है, उसका फैसला हाईकमान करती है। सोनिया गांधी राहुल गांधी करते हैं और जिसको भी जो जिम्मेदारी मिली है उसका सब लोग मिलकर सहयोग करें और सुनिश्चित करें कि आज हमारी लड़ाई इनेलो और बीजेपी से है।
विज्ञापन


कई लोग कहते हैं तंवर हटाओ में कहता हूं भाजपा हटाओ, इनेलो हटाओ व प्रदेश के जनहित के मुद्दे उठाओ। प्रदेश की जनता आज कांग्रेस को देख रही है हरियाणा में कांग्रेस को 80 से ज्यादा सीटों से जीताकर सत्ता मे लाना है। डॉ. तंवर ने अभय चौटाला के चांद पर तंबू लगाने के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा तंबू चौटाला गांव में लगाते जहां न पानी है, न बिजली है। कहा तंबू तो जिला परिषद् चुनावों में ही उखड़ गए थे। प्रदेश में बीजेपी सरकार द्वारा प्लाइबोर्ड उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लाइसेंस के दावों के सवाल पर तंवर ने कहा बीजेपी को दावों नहीं दवा की जरूरत है, क्योंकि सरकार और सरकार के मंत्रियों की लोगों को समझने की शक्ति खत्म हो चुकी है, इसलिए उनको लोगों की परेशानी नहीं दिख रही, केवल दावे ही दावे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed