फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress workers burned an effigy of the Chief Election Commissioner

Yamuna Nagar News: कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Fri, 09 Oct 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burned an effigy of the Chief Election Commissioner
डीसी कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठे कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वीरवार को प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। जमींदारा पेट्रोल पंप से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला और जिला सचिवालय के सामने पहुंचकर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर की आड़ में बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर और शहरी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भाजपा पर लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधियों पर जांच एजेंसियों के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं के साथ ज्यादती का भी मुद्दा उठाया। पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने मतदाता सूची की शुचिता और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की।

वहीं निर्वाचन आयोग एसआईआर को मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया बता चुका है और विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को खारिज करता रहा है। मौके पर राजकुमार त्यागी, श्याम सुंदर बतरा, प्यारे लाल, हरभजन सिंह, नरेश कांबोज, निर्मला चौहान, नसीब जाखड़, मिथलेश चौधरी, रविंद्र बबलू, मोहन गुर्जर, मनोज जयरामपुर, दीप्ति शर्मा, सुमित पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed