{"_id":"5890d41c4f1c1bc24ee80598","slug":"yamuna-nagar-student-dhamal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर छात्राओं ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर छात्राओं ने मचाया धमाल
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
x
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने मंच पर पीले रंग के वस्त्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद रंगोली व प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में एमएससी की सोनम प्रथम, एमएससी की कोमल द्वितीय व एमएससी की कुलविंदर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सांत्वना पुरस्कार एमएससी की अंशु को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर 2015-16 में हुई।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहीं छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में जहां एक ओर छात्राओं ने नृत्य कर समां बांधे रखा वहीं, दूसरी तरफ कॉलेज प्राध्यापिकाओं ने भी मनोरम प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद पतंगबाजी का भी आयोजन किया गया। इसमे कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी समेत सभी स्टाफ सदस्यों व छात्राओं ने मिलकर पतंग उड़ाई। कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी एमएस साहनी ने सभी को बसंत पंचमी की बधाई दी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंद्र गांधी ने कहा कि बसंत पंचमी मां सरस्वती की आराधना का महापर्व है, जो हमें ज्ञान, समृद्धि, विवेक और यश प्रदान करती है।
विज्ञापन
हमें इसके लिए सिफ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन मां सरस्वती की आराधना करनी चाहिए। छात्राओं को पीपीटी के जरिए बसंत पंचमी के महत्व और खान-पान से संबंधित जानकारी भी दी गई। प्रतियोगिता के दौान निर्णायक मंडल की भूमिका में वाणिज्य की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरविंद्र कौर, बोटनी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गुरिंदर्जित कौर, इंग्लिश की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामनीत कौर ने निभाई। मौके पर गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम वालिया सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।