{"_id":"588f8bf44f1c1b691ae7fe0e","slug":"yamuna-nagar-house-gehu","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से पकड़ा गया सरकारी गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से पकड़ा गया सरकारी गेहूं
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सरकारी डिपो के माध्यम से बांटे जाने वाले गेहूं को बिलासपुर रोड स्थित एक घर से पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने घर से 189 तथा ट्रक से 15 बोरियां बरामद हुई,जबकि यह गेहूं मखौर गांव के डिपो पर जाना था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरकारी डिपो के माध्यम से बांटे जाने वाला गेहूं डिपो की बजाए एक घर में उतारा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घर में उतारी जा रही गेहूं की लगभग 189 बोरियों को बरामद किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गेहूं सरकारी गोदाम से मखौर गांव के डिपो के लिए भेजा गया था लेकिन इसे किसी के घर पर उतार जा रहा है। बिलासपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि घर से गेहूं की 189 बोरी व 15 बोरियां गाड़ी से बरामद की गई हैं। पुलिस ने ट्रक व गेहूं को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक को मौके से हिरासत में ले लिया गया है।
सीधे डिपो होल्डर्स को दिया गया था राशन: सिंह
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एफएसओ वीरेंद्र सिंह का कहना है कि डिपो पर राशन सप्लाई करने वाले ठेकेदार पर मामला दर्ज होने के कारण राशन सीधे डिपो होल्डर्स को दिया जा रहा है। यह गेहूं कैसे किसी अन्य के घर तक पहुंच गया इसकी जांच की जाएगी।