{"_id":"651094f9af6798b375082c35","slug":"wrestlers-showed-their-strength-in-dangal-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-6278-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
रादौर। नाचरौन गांव में चल रहे दो दिवसीय जाहरवीर गोगा माड़ी मेले रविवार को समाप हो गया। श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगा माड़ी पर माथा टेका व प्रसाद चढ़ाकर सुख शांति की कामना की। सरपंच प्रतिनिधि सचिन कुमार ने बताया कि पंचायत की ओर से दंगल का आयोजन भी किया गया। दंगल में क्षेत्र के जाने माने पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। मेले में ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। मेले में सभी धर्मों के लोगों ने भाग लेकर भाईचारे की मिसाल कायम की। संवाद
विज्ञापन