फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Worshiping Lord Vishnu will be auspicious

भगवान विष्णु की उपासना करना होगा शुभकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Worshiping Lord Vishnu will be auspicious
इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को लगेगा है। ये पूर्ण सूर्यग्रहण प्रत्यक्ष रूप से देशभर में दिखाई देगा। खंडग्रास में लगने वाले इस ग्रहण का असर त्योहारों व मांगलिक कार्यों पर भी पड़ेगा। वहीं इस ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव आंशिक और पूर्ण रूप से सभी राशियों के जातकों पर होगा। देश में सूर्य ग्रहण शाम चार बजकर 42 मिनट से शाम पांच बजकर 22 मिनट तक रहेगा। आधे घंटे के इस ग्रहण में लोगों के लिए इसके प्रभाव से बचने के लिए भगवान विष्णु की उपासना बेहद शुभ व मंगलकारी होगी। इस दौरान किसी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषार्या पंडित ललित शर्मा, वासुदेव शर्मा, अमित शर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण के चलते मंगलवार को अन्नकूट यानी गोवर्धन पूजा नहीं होगी। ये पूजा बुधवार को की जाएगी। उन्होंने बताया कि सूर्य ग्रहण के बाद दान करना बेहद शुभ होगा। इस दौरान दान की जाने वाली वस्तुएं पहले से ही तैयार करके रख लें। ग्रहण के बाद मंदिर, गऊशाला, जरूरतमंद को इसका दान करें। ऐसा करने से कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 25 अक्तूबर शाम को खंडग्रास सूर्यग्रहण है। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाएगा। प्रात: चार बजकर 51 मिनट से सूतक काल शुरू हो जाएगा। यह इस साल का दूसरा सूर्यग्रहण है। जिसका आंशिक प्रभाव ग्रहण के बाद भी रहेगा। ऐसे में इस दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी। वहीं 26 को दोपहर दो बजकर 42 मिनट तक प्रतिपदा होने से बुधवार को गोवर्धन पूजा होगी।

सूर्य ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक शक्तियां मौजूद रहती हैं। जिस वजह से खाने में अशुद्धियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में ग्रहण के समय खाने-पीने की चीजों से बचें। ऐसा करने से स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव बढ़ जाता है। ग्रहण में बालक, वृद्ध और रोगी को छोड़कर किसी को भोजन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के बाद लाल कपड़ा, तांबे के पात्र, मसूर दाल, गेहूं और लाल फल का दान करना बेहद उत्तम होगा। वैदिक सभ्यता के अनुसार ग्रहण के बाद इन चीजों का दान करने से कुंडली में मौजूद ग्रहों के दोष दूर होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान बच्चों को ग्रहण नंगी आंखों से न देखने दें। ग्रहण के समय सूर्य से हानिकारक किरणें निकलती हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed