फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women who recognize their self-confidence

Yamuna Nagar News: अपने आत्मविश्वास को पहचाने नारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Women who recognize their self-confidence
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज महिला प्रकोष्ठ एवं युवा रेड क्रॉस क्लब की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की प्रगति को प्रत्येक क्षेत्र में दर्शाते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान रहा। मुख्य अतिथि साढ़ौरा विधायक रेनू बाला, टेक्स्टाइल एवं फेशन डिज़ाइनर मीतू सलूजा, पीएचसीसी अध्यक्ष मोनिका शर्मा, एकेडमिक इंग्लिश जोन की अध्यक्ष हरमिंद्र सेठी, काॅलेज प्राचार्या मोनिका खुराना ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को हमेशा से ही महत्व दिया जाता रहा है।
विज्ञापन

काॅलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राकेश मोहन ने महिला सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी। कार्यक्रम संयोजिका वीनू गोयल एवं डाॅ. सोनिया शर्मा, सह संयोजिका डाॅ. पिंकी, डाॅ. सुरुचि चौधरी व अनुपमा गर्ग एवं की देखरेख में प्रश्नोत्तरी, नृत्य, रंगोली, कोलाज एवं डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मीतू सलूजा ने महिला के सशक्त रूप को रेखांकित करते हुए कहा कि आज नारी सिर्फ घर की ही नहीं बल्कि देश की शान भी बन रही है और लगभग हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां बढ़ती जा रही है। मोनिका शर्मा एवं हरमिन्द्र सेठी ने विद्यार्थियों को वर्तमान नारी की दशा के बारे में बताते हुए कहा कि परिवार और समाज के बीच संतुलित संरचना की मूलाधार स्त्री ने अपनी शक्ति, प्रतिबिम्ब एवं समर्पण जैसे गुणों से नए से नए क्षितिजों की स्पर्श किया है। प्रतिभागियों में राज्य के 10 कॉलेज के लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू, आस्था, तनु एवं रंजू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed