{"_id":"d5018337e4618a7ebebf0cfc639e29ac","slug":"women-died-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात को ईलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जिसके उपरांत परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिले के बाद डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल ने पुलिस टीम के साथ अस्पताल में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बुधवार को पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
अर्जुन नगर चौकी प्रभारी हुकमचंद ने बताया कि करीब एक महीना पहले गांधी नगर निवासी रेनू का शहर के एक निजी अस्पताल में गुर्दे की पत्थरी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसके परिजन उसे घर ले गए। लेकिन घर पर उसकी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। मंगलवार रात को करीब नौ बजे जब महिला को दर्द उठा, तो उसके परिजन उसी अस्पताल ले आए, जहां पर ऑपरेशन हुआ था। डॉक्टर ने महिला का चेकअप किया और कुछ समय बाद उसे शहर के दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। जिसके उपरांत परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया और वे शव को लेकर पहले वाले अस्पताल में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने शव को अस्पताल परिसर में रखकर डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब रेनू की अस्पताल में ही मौत हो गई थी, तो उसे दूसरे अस्पताल में रेफर क्यों किया।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। इसी बीच डॉक्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल, अर्जुन नगर चौकी प्रभारी हुकम चंद ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए।
अर्जुन नगर चौकी प्रभारी हुकम चंद के मुताबिक जगाधरी के सरकारी अस्पाल में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। मृतका के पति शिव कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पत्थरी का ऑपरेशन के बाद रेनू के शरीर में कमजोरी आ गई थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।