फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women becoming self-reliant through self-employment

Yamuna Nagar News: स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Thu, 23 Jul 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women becoming self-reliant through self-employment
बचत व स्वरोजगार के लिए महिलाओं को जागरूक करते अ​धिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रतनगढ़ गांव की महिलाएं स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। गृहिणी होने के साथ वे सिलाई-कढ़ाई, कॉस्मेटिक कारोबार और अन्य छोटे-छोटे स्वरोजगार से न केवल परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

गांव की महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बचत की आदत विकसित की है। समूह की नियमित बैठकों में बचत के साथ-साथ नए रोजगार के अवसरों, सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की जाती है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक सशक्त हुई हैं।
विज्ञापन


रेखा, प्रवेश कुमारी, संजना, करनैलो देवी और मीनाक्षी ने बताया कि शुरुआत छोटे स्तर से की थी। मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उनका काम आगे बढ़ा। सिलाई-कढ़ाई, कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री और अन्य घरेलू कार्यों से होने वाली अतिरिक्त आय से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उनका कहना है किअवसर और परिवार का सहयोग मिले तो वे शिक्षा, समाजसेवा, खेलकूद और व्यवसाय सहित हर क्षेत्र में प्रतिभा साबित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बचत करने की आदत भी विकसित हुई है। जरूरत पड़ने पर समूह से आर्थिक सहायता मिलने से छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। यही कारण है कि अब गांव की अन्य महिलाएं भी इनसे प्रेरणा लेकर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रही हैं।


मार्गदर्शन व सहायता दी जा रही : सुशील


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में कई स्वयं सहायता समूह बेहतर कार्य कर रहे हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र शर्मा का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रशिक्षण, बचत और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed