फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman's body found in canal, allegation of dowry harassment

Yamuna Nagar News: नहर से मिला महिला का शव, दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in canal, allegation of dowry harassment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जाटोवाला की दीपा (24) का शनिवार दोपहर फतेहपुर पुल समीप पश्चिमी यमुना नहर से शव मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दीपा को उसके पति दीपक व अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए तंग करने के आरोप लगाए हैं। थाना बूड़िया पुलिस ने मायके वालों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।
पिता मोतीराम ने बताया कि बेटी दीपा का विवाह नवंबर-2024 में सहारनपुर के भागूवाला के दीपक से हुआ था। इसके बाद से ही ससुराल में उसे पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज के लिए तंग कर रहे थे। 15 जुलाई को भी दीपा से ससुराल में मारपीट हुई थी, जिस बारे उन्हें दीपा ने फोन कर बताया थ। मोतीराम ने बताया कि 16 जुलाई को भी दीपा का उनके पास फोन आया, जिसमें उसने कहा कि मैं तंग आ चुकी हूं और अब बहुत दूर जा रही हूं। इसके बाद दीपा से संपर्क नहीं हो पाया। दीपा गत दो दिन से लापता थी। दीपा की तलाश कर रहे थे कि शनिवार दोपहर फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से किसी महिला के शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतका की पहचान दीपा के रूप में की।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। -नर सिंह, प्रभारी, थाना बूड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed