{"_id":"68472be38e10fdb5f50d4464","slug":"woman-raped-in-hotel-accused-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139088-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला से होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला से होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 10 Jun 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित होटल में ले जाकर एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर कई बार गलत काम किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पुराना हमीदा निवासी गुरप्रीत के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
शहर की एक कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पुराना हमीदा निवासी गुरप्रीत सिंह से करीब डेढ़ साल से जान पहचान थी। एक दिन गुरप्रीत उसे छोटी लाइन स्थित एक होटल में लेकर गया और वहां पर उसके साथ गलत काम किया और उसकी गलत वीडियो भी बना ली। उसके बाद आरोपी गुरप्रीत ने वीडियो को लेकर उसे ब्लैकमेल किया और वायरल की धमकी देकर उसके साथ कई बार गलत काम किया।
जब वह मना करती तो उसे वह उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। शहर थाना पुलिस ने इस शिकायत पर आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
शहर थाना प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।