फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman accuses Jeth of rape for four years

महिला ने जेठ पर लगाया चार साल तक दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:59 AM IST
सार

आरोप है कि शादी के बाद से ही जेठ ओमपाल उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका था। शुरूआत में वह शर्म की वजह से चुपचाप रही।

विज्ञापन
Woman accuses Jeth of rape for four years
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ पर डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्ष 2016 से आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा था। विरोध करने पर महिला व उसके भाईयों को जान से मारने की धमकी देता है। परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने उसके जेठ के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करनाल की एक कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही जेठ ओमपाल उस पर गलत नजर रखता था। कई बार उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका था। शुरूआत में वह शर्म की वजह से चुपचाप रही। इसका फायदा उठाकर आरोपी अक्सर उससे अश्लील हरकत करने लगा। एक दिन आरोपी आया, वह उस समय घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में पति व सास को बताने के लिए कहा, तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसके भाईयों को जान से मार देगा। इसके बाद से ही उसकी हरकत बढ़ गई। आरोपी की दुकान उसके मायके में है। जब भी वह अपने मायके आती, तो वह उसके पीछे मायके में भी आ जाता था। यहां पर भी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि कई बार महिला के मायके वालों से पैसे भी ले चुका था। इन पैसों को भी लौटाने से आरोपी ने इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर इस बारे में पति व ससुराल वालों को बताया, तो उन्होंने भी आरोपी का साथ दिया और इस बारे में किसी को कुछ न कहने की धमकी दी। जिसके बाद उसने अपने मायके वालों को इस बारे में बताया। इसके बाद ही पुलिस को शिकायत दी गई। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में महिला के जेठ पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed