फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   With water conservation it is necessary to check the purity of water

जल संरक्षण के साथ पानी की शुद्धता की जांच जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
With water conservation it is necessary to check the purity of water
पानी की शुद्धता की जांच के बारे में परीक्षण देती जिला सलाहकार रजनी गोयल - फोटो : Yamuna Nagar
बिलासपुर। जल संरक्षण के साथ पानी की शुद्धता की जांच अवश्य होनी चाहिए ताकि बीमारियों से बचा जा सकें। यह बात जिला सलाहकार रजनी गोयल ने बीडीपीओ हॉल में बुधवार को आयोजित जल एवं सीवरेज समिति के 18 ग्राम पंचायतों का क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि पानी व सीवर से संबंधित शिकायत के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 18001805678 पर संपर्क कर समस्या का निवारण करवाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों को पानी को जांचने के लिए फील्ड टेस्टिंग कीट वितरित की गई।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं वासो के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजवीर सिंह ने की। जिला सलाहकार रजनी गोयल ने बताया कि जल संरक्षण के साथ-साथ पीने योग्य पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जल परीक्षण प्रयोगशाला से पानी की गुणवत्ता की जांच अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर ट्रेनिंग के अंर्तगत पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया गया।
इस अवसर पर एच आई आर डी नीलोखेड़ी से असिस्टेंट प्रोफेसर कमलदीप सांगवान ने कहा कि जल एवं सीवरेज समिति यह सुनिश्चित करें कि गांव में सभी को उसकी गतिविधियों से लाभ मिले। केमिस्ट प्रदीप भल्ला ने फील्ड टेस्टिंग किट की जांच की विधि बताई। इस मौके पर जूनियर इंजीनियर जितेश कुमार, अखिल वालिया, चंगनोली, पीपलीवाला , बिलासपुर, बीहटा, चंदा खेड़ी , शाहपुर, अरनौली, भील छप्पर ,तुमबी, मारवा खुर्द, बनकट, मुजफ्फरपुर, दरियापुर से पंप ऑपरेटर, आशा वर्कर ,ग्रास रूट वर्कर, सक्षम लवनीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed