फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   With the coupon, passengers will be able to go to Geeta Jayanti Mahotsav at half fare in buses.

Yamuna Nagar News: कूपन से बसों में आधे किराये पर गीता जयंती महोत्सव जा सकेंगे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
With the coupon, passengers will be able to go to Geeta Jayanti Mahotsav at half fare in buses.
यमुनानगर। कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में लोगों के आने-जाने की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें चलेंगी। इसको लेकर रोडवेज अफसर तैयारी में लगे हैं। यमुनानगर डिपो से सीधे कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर या यूनिवर्सिटी थर्ड गेट तक बसें चलाने की योजना है। साथ ही कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जाने वाले यात्रियों को कूपन देने की भी योजना बन रही है, जिसे दिखाकर वे बस किराये में 50 फीसद छूट पा सकेंगे। यानी जिस यात्री के पास यह कूपन होगा, वह बस में आधे किराये पर कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में जा सकेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हर साल कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में जाने वालों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें चलाई जाती हैं। ऐसा ही इस बार 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में करने की योजना है। यमुनानगर डिपो से महोत्सव के लिए कितनी बसें चलाई जानी हैं और उनकी समय सारिणी क्या होगी, इस पर रोडवेज अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है। साथ ही महोत्सव के लिए बसों, स्टाफ व अन्य व्यवस्था को लेकर योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इस बार महोत्सव जाने वाले यात्रियों को विशेष तरह के कूपन देने की भी योजना है, जिसे दिखाकर यात्री कुरुक्षेत्र गीता जयंती महोत्सव बस से आधा किराये पर जा सकें। कूपन में किसी तरह का फ्रॉड न हो, इसके लिए उस पर कोड होगा। इसके अलावा बस में चेकिंग स्टाफ की भी ड्यूटी होगी, जो बसों में कूपन की समय-समय पर जांच करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के गीता जयंती महोत्सव के लिए डिपो की बसें चलाई जाएंगी। महोत्सव के लिए कितनी बसें चलाई जाएंगी और उनके समय व ठहराव को लेकर योजना बनाई जा रही है। महोत्सव जाने वाले यात्रियों को विशेष कूपन भी दिए जाएंगे, जिसे दिखाकर वे बसों में आधे किराये पर जा सकेंगे।- संजय रावल, जीएम रोडवेज, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed