फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wishing for happiness and prosperity by offering sacrifices in Yagya

Yamuna Nagar News: यज्ञ में आहुतियां डाल की सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 10 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Wishing for happiness and prosperity by offering sacrifices in Yagya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेक्टर-17 में श्रीखेड़ा मंदिर समीप 236 घंटे चला मां बंगलामुखी यज्ञ रविवार को पूर्ण आहुति से संपन्न हुआ। साथ ही लगे पंडाल में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा का भी समापन हो गया।
बनारस से आए आचार्य आनंद तिवारी व शिवम सहित अन्य ब्राह्मण विद्वानों ने यजमान व उनके परिवार के सदस्यों से आहुतियां डाल यज्ञ पूर्ण कराया। इस दौरान सभी के लिए सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई। आयोजन गुप्त नवरात्र पर मां बंगलामुखी सेवा संगठन के अध्यक्ष पंडित वरिंदर कौशिक की ओर से कराया गया। आचार्य आनंद तिवारी ने बताया कि यज्ञ से समस्त प्राणियों का कल्याण होता है।
विज्ञापन

यज्ञ में दी गई आहुतियों से देवता प्रसन्न होते हैं। कई युगों से राजा-महाराजा जब प्रजा पर घोर संकट आता था, तब यज्ञ के जरिए देवताओं को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त की जाती थी। कलयुग में जहां अराजकता, कष्ट, असहाय रोग जीवन में दुख का कारण बने हुए हैं, उनसे बचाव के लिए हिंदू धर्म में यज्ञ करने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कथा व्यास निलेश कौशिक ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को व्यसनों से दूर रहकर माता-पिता, गुरुजनों व गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए संस्कारवान बनाना चाहिए। उन्होंने कथा पंडाल में कहा कि कथा अमृत का रसपान बिना भगवान कृपा से संभव नहीं, इसलिए जब जीव के कई जन्मों के संचित कर्म फलीभूत होते हैं, तब जीवन में संत मिलन होता है। यज्ञ व कथा के साथ गंगा घाट जैसी आरती भी की गई। मौके पर प्रियंक शर्मा, रोहित शर्मा, अधिवक्ता नरेंद्र राणा, पवन शर्मा, कैप्टन दिनेश शर्मा, अधिवक्ता केवल कृष्ण सैनी ने यज्ञशाला के कुंडों में आहुतियां डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed